फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मेरठ में आधी रात को जमकर बरसा सावन, उमस और गर्मी से मिली राहत, आज भी बारिश के आसार

Thu, 06 Aug 2026 09:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Weather Update: बुधवार की उमस भरी गर्मी के बाद मेरठ में आधी रात को सावन के बादल जमकर बरसे। तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिली। गुरुवार सुबह से भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। हालांकि कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, लेकिन कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्तों को मौसम ने बड़ी राहत दी।

 

विज्ञापन
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बुधवार को पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन देर रात मौसम ने करवट ली और सावन के बादल जमकर बरसे। आधी रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार सुबह तक रुक-रुककर जारी रहा। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।

विज्ञापन


पूरे दिन उमस ने किया बेहाल, रात में बदला मौसम
बुधवार सुबह से ही वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर में हल्की फुहार पड़ी, लेकिन इससे राहत नहीं मिली। शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और आधी रात के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। गुरुवार सुबह भी कई इलाकों में रिमझिम और तेज बारिश का दौर जारी रहा।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2026: केसरिया रंग में रंगा हाईवे, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ

विज्ञापन

बारिश से कांवड़ियों को मिली राहत
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ यात्रा कर रहे शिवभक्तों को बुधवार तक उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। रात की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे पैदल चल रहे कांवड़ियों को काफी राहत मिली। हाईवे किनारे लगे सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं को पेयजल, शरबत और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कई इलाकों में जलभराव, यातायात भी प्रभावित
लगातार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। सुबह दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोगों को भीगते हुए निकलना पड़ा। बारिश के चलते कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।
विज्ञापन

अगले 24 घंटे भी बारिश के आसार
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मानसून सक्रिय बना हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा मौसम सुहावना बना रहेगा।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 51 रहा। गंगानगर में AQI 44, जयभीम नगर में 50, एमआईईटी कॉलेज में 81 और पल्लवपुरम में 59 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें