पूरे जनपद में कोहरे की मोटी चादर के चलते विजिबिलटी शून्य हो रही थी। दिल्ली दून हाईवे पर दस मीटर तक भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे का असर इतना ज्यादा था कि हाईवे से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा।
कोहरे के चलते दिन में मौसम ठंडा रहा और धूप गायब रही और गलन वाली सर्दी ने ठिठुरन बढ़ाया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.8डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
कोहरे का असर बढ़ा,प्रदूषण रहा कम
सुबह के समय घने कोहरे का असर बढ़ गया, जबकि प्रदूषण का असर दो दिन से कम दिख रहा है। प्रदूषण मेरठ का 250 से नीचे चल रहा है। अभी कोहरे का असर रहेगा, जबकि प्रदूषण में बढोतरी के आसार कम है। शहर में जयभीमनगर 236, गंगागनर 245, पल्लवपुरम 243, दिल्ली रोड 250, बेगमपुल 265 दर्ज किया गया है।
कोहरे में इन बातों का रखे ध्यान
-हाईवे पर अपनी लेन में ही चले, गति धीमी रखें
-हेडलाइट को ले बीम पर रखें
-हाईवे पर चलते समय कोहरे में ओवटेक करने से बचें
-कोहरे में वाहनों में लगे फॉगलैंप का प्रयोग करे, इससे दृष्यता बढ़ती है।
-घने कोहरे के दैरान सड़क गीली हो जाती है और दृष्यता कम होने की वजह से सही रास्ते का अनुमान नहीं होता, इसलिए वाहन धीरे चलाए।
-कई बार बाहर का कोहरा कार के अंदर भी आने लगता है, इसलिए कार में हीटर चलाकर रखें । जिसका हवा का फलो सामने शीशे की और रखें।
-कोहरे में चलते समय दूसरे वाहन से दूरी बनाकर रखें। वाहन चलाते समय वाहनों में दूरी होना जरुरी है।
-वाहन को सड़कपर रोककर खड़े न रहें, कोहरे के चलते ऐसे में ज्यादा हादसा होते हैं।
-मोबाइल और म्यूजिक का प्रयोग से बचे, कोहरे में गाड़ी चलाते हुए पूरा ध्यान सड़क पर होना चाहिए। मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल न करें।
तीन दिन से पड़ रहा कोहरा मंगलवार और बुधवार को सबसे ज्यादा दिखाई दिया। बुधवार को भी सुबह से ही धुंध छाई रही। मौसम में नमी बनी हुई है और और गलन वाली सर्दी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दिन में धूप भी कोहरे के चलते गायब है, अभी ठंड और कोहरे का असर बनारहेगा। -डॉ यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि