वायु गुणवत्ता में हो सकता है सुधार
बारिश होने से वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। प्रदूषण के स्तर में कमी आने से शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहतर हो सकता है, जिससे लोगों को सांस लेने में राहत मिलेगी।
पिछले दिनों धूप से मिली थी राहत
पिछले तीन दिनों से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। तेज धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। जनवरी माह में कभी तेज धूप, कभी घना कोहरा और कभी कड़ाके की ठंड जैसे हालात बने हुए हैं।
अगले कुछ दिन और बढ़ेगी ठंड: मौसम वैज्ञानिक
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार यह मौसमीय बदलाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। उन्होंने बताया कि 23 और 24 जनवरी को मेरठ समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।