फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू कश्यप हत्याकांड : पीड़ित परिवार ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, सोनू की बहन आरती ने जनता से की ये अपील

Thu, 22 Jan 2026 12:16 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मुजफ्फरनगर निवासी सोनू कश्यप की मेरठ के सरधना में हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री ने परिजनों को न्याय व सहायता का भरोसा दिया। दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वसान दिया। 
विज्ञापन
सीएम योगी से मुलाकात करते सोनू के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मेरठ स्थित सरधना थानाक्षेत्र के ज्वालागढ़ में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह भेंट लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास कालिदास मार्ग पर हुई।
विज्ञापन

 

मुलाकात के दौरान मृतक की बहन आरती कश्यप, दीपांशी कश्यप, इंद्रपाल कश्यप, नरेश कश्यप, रामकुमार कश्यप सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को हत्याकांड की जानकारी देते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगाई।
 

मृतक की बहन आरती कश्यप ने परिवार की आर्थिक स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिजनों की बात सुनी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। 
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और निष्पक्ष जांच के बाद न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पीड़ित परिवार को निजी स्तर पर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की है। इस दौरान आरती कश्यप ने आंदोलन कर रहे लोगों से अपील की कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्हें न्याय का पूरा भरोसा मिला है, इसलिए अब किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन से बचा जाए, ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें