फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मौसम ने बदला रुख, बारिश और तेज हवाओं से ठंड का अहसास

विज्ञापन
सरधना। बारिश के कारण गंज बाजार में जलभराव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना/सरधना। बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और देखते ही देखते आसमान में काले घने बादलों का पहरा जमा हो गया। तड़के से ही चल रही तेज हवाओं के बीच सुबह करीब 9:00 बजे गहरा अंधेरा छा गया, जिससे पूरा इलाका अंधेरे की आगोश में समा गया।
अचानक छाए इस अंधियारे के कारण दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई, जिसके चलते सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन अचानक थम गए और वाहन चालकों को मजबूरी में अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर रेंग-रेंगकर आगे बढ़ना पड़ा। मौसम के इस बदले रुख का सीधा असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। सुबह तेज हवाएं चलने के कारण बिजली लाइन में आई तकनीकी खराबी से आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सुबह से गुल हुई बिजली अपराह्न करीब दो बजे के बाद ही सुचारु हो सकी, जिसके चलते घंटों बिजली न रहने से लोगों को पेयजल संकट सहित अन्य दैनिक घरेलू कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

साथ ही सुबह से शुरू हुआ हल्की बूंदाबांदी का दौर दिनभर रुक-रुककर जारी रहा। दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहने और ठंडी हवाओं के साथ गिरी फुहारों के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम में यकायक अच्छी-खासी ठंड घुल गई। अचानक आई इस सिहरन से लोगों ने मौसम की पहली ठंड का अहसास कराया। दिनभर जारी रही इस बूंदाबांदी और ठंड ने जहां एक ओर जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं लोगों ने बदलते सुहावने मौसम का आनंद भी लिया। शाम 4 बजे धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। एस डी ओ रामजनम सिंह का कहना है कि 33 के वी ए फेल होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन

वहीं सरधना में बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। ठंडी हवाओं और आसमान में छाए काले बादलों के चलते दिन में ही अंधेरा छा गया। जिससे ठंड बढ़ गई। वहीं, बारिश के कारण नगर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों और रास्तों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हुई।

सरधना। बारिश के कारण गंज बाजार में जलभराव। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें