फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: मई की शुरुआत में फरवरी की ठंड का अहसास, टूटा 15 साल का रिकॉर्ड

Tue, 02 May 2023 09:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिन से हो रही बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 15 वर्ष पहले ऐसा मौसम देखने को मिला था और इस बार मई की शुरुआत में ही फरवरी की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार   वहीं मौसम बदलने से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ेगा ।
विज्ञापन
बारिश की बूंदें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई माह के पहले ही दिन फरवरी माह जैसी ठंड का अहसास लोगों को हुआ है। कुछ सप्ताह पहले तक ही 42 डिग्री तक पारा पहुंच गया था। अब पिछले दो दिन में 22.2 डिग्री तक आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लगभग 15 वर्ष पहले ऐसा मौसम देखने को मिला था। आने वाले तीन दिन तक अभी ऐसी ही बारिश और ठंडा मौसम रहेगा।

विज्ञापन


दरअसल, फरवरी माह के अंत से ही मौसम के तेवर बदलने शुरू हो गए थे और तापमान में तेजी से उछाल आने लगा था। मार्च माह के अंत तक तापमान 32 पार पहुंच गया था। वहीं, अप्रैल माह में ही गर्मी ने प्रचंड रुप दिखाया और तापमान 42 डिग्री तक आ गया। पिछले दो दिन से शहर से लेकर देहात तक बारिश हो रही है। सोमवार को भी दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इस कारण तापमान गिरकर 22.2 डिग्री पर आ गया।  

यह भी पढ़ें: दुर्लभ: मेरठ में उर्दू में लिखी पहली रामायण और गीता सीसीएसयू में संरक्षित, 122 साल पहले हुआ था प्रकाशन

विज्ञापन

तापमान में ऐसी गिरावट आने से मई माह के पहले ही दिन फरवरी जैसी ठंड महसूस हुई। 13 मई को अंतिम बार 21.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार लगभग 15 साल पहले ऐसे हालात थे।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी तीन दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। बारिश से तापमान गिरने से ठंड का एहसास बढ़ेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का तापमान 22.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश 5.8 मिमी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: फर्जीवाड़ा: सीएमओ के जाली हस्ताक्षर से बनाए नर्सों के 29 नियुक्ति पत्र, एसएसपी को भेजी शिकायत
विज्ञापन

10 मई तक नहीं चलेगी लू, बारिश से किसान चिंतित
तीन दिन तक अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पांच मई के बाद मौसम में बदलाव देखने काे मिलेगा और धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। अप्रैल माह में लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण लू का प्रकोप दिखाई देने लगा था। मौसम में इस बदलाव के बाद लू का प्रकोप खत्म हो गया है। कृषि प्रणाली के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पांच मई के बाद मौसम फिर बदलेगा और तापमान बढ़ेगा, लेकिन 10 मई से पहले लू चलने की संभावना नहीं है।

वहीं, मौजूदा मौसम से किसान चिंतित हैं। जिन किसानों की गेहूं की फसल खेतों में मौजूद है। उन्हें ज्यादा परेशानी है। इसके अलावा फूलों और सब्जियों की फसल भी प्रभावित होगी। बारिश के चलते सब्जियों की तुड़ाई न होने से बाजार में सब्जियों के दाम भी बढ़ने लगे हैं।

हवा की गुणवत्ता में हुआ सुधार : दो दिन से हो रही बारिश से शहर की हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। सोमवार को मेरठ में एक्यूआई का स्तर 52 दर्ज किया गया। जबकि, जयभीमनगर सबसे शुद्ध रहा। यहां 38 एक्यूआई दर्ज किया गया। गंगानगर में 45 व पल्लवपुरम में 74 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें