फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: ठंड ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, शीतलहर से कांप रहे लोग, मौसम वैज्ञानिक ने जताई ये बड़ी संभावना

Mon, 26 Dec 2022 03:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Weather News : ठंड ने इस बार 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं शीतलहर के चलते लोग कांप रहे हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिक ने ये बड़ी संभावना जताई है।
विज्ञापन
सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतलहर के चलते मेरठ शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोग ठंड से कांप उठे। बर्फीली हवाओं का असर मैदान तक दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 15 साल में क्रिसमस पर अधिकतम तापमान सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सामान्य तापमान से भी पारा 7 डिग्री तक गिर गया। इसके चलते रविवार और सोमवार को लोग कंप-कंपाते रहे। रविवार को दिन छिपते ही पाले का भी असर दिखने लगा था। यह ठंड का ही असर रहा कि अवकाश का दिन होने के बावजूद अधिकतर लोग घरों से बाहर ही नहीं निकले।

विज्ञापन


कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि नए साल तक ठंड की ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र में भी सर्द हवाएं असर दिखा रही हैं। यदि दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है तो इसे कोल्ड-डे कंडीशन कहा जाता है। रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। वहीं, मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 239 दर्ज किया गया। पल्लवपुरम सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा है। यहां का एक्यूआई 358, जयभमीनगर 257 और गंगागरर 107 रहा है। 

इस सप्ताह कोहरा भी अधिक रहेगा
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि इस सप्ताह कुछ स्थानों पर कोहरा अधिक रहने की संभावना है। सर्द हवाएं भी चलेंगी। ऐसे में ठंड से बचाव बेहद जरूरी है। रात के तापमान में अभी और गिरावट की संभावना है। दिन का तापमान भी सामान्य से कम ही रहेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनीं प्रियंका शर्मा, पति की मौत के बाद बच्चों की उठा रहीं जिम्मेदारी

विज्ञापन

अब ठंड से बचाव जरूरी
सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर का कहना है कि इस ठंड में सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। सांस और ब्लड प्रेशर के मरीजों को ठंड से बचना चाहिए। अस्थमा के मरीजों को कमरे के अंदर रूम हीटर के प्रयोग से बचना चाहिए। दिन में धूप निकलने पर कुछ देर के लिए धूप में जरूर रहें। दिल के मरीजों को भी सजग रहना होगा। ऐसे मरीज समय-समय पर अपने चिकित्सक की सलाह लेते रहें।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: वो लौटा लेकिन तिरंगे में लिपटकर, कहा था जल्द लौटूंगा, नम आंखों से शहीद लोकेश को दी अंतिम विदाई

आलू की फसल पर पड़ेगा प्रभाव
केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के तकनीकी अधिकारी अशोक चौहान का कहना है कि लगातार कोहरे और दिन में धूप न निकलने से आलू की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि आलू की फसल पर झुलसा रोग प्रभाव न दिखाए, इसके लिए समय से वैज्ञानिक सलाह के साथ जरूरी उपचार जरूर करें।

पिछले 15 साल का अधिकतम तामपान 
वर्ष           तापमान 

2008       20.5 
2009       16.3 
2010       16.8 
2011       17.2 
2012       14.3 
2013       15.8 
2014       15.3 
2015       18.0 
2016       16.2 
2017       19.2
2018       18.0 
2019       15.1 
2020       21.0
2021       22.2
2022       13.4     

सोमवार को भी ऐसे ही सर्द हवाएं चलेंगी। इसके बाद चार दिन तक कोहरे और दिन में धूप निकलने के आसार हैं। 29 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इस कारण मैदानी क्षेत्रों में 30 दिसंबर से तीन जनवरी तक ठंड बढ़ेगी। - डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें