फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहावना हुआ मौसम: मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में हुई रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरे खिले 

Sun, 08 Aug 2021 05:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो धान, गन्ने और चारा फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक है।  अभी एक-दो दिन लगातार बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई दिन की भीषण गर्मी के बाद आखिरकार रविवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश के बाद गर्मी और उमस से भी थोड़ी राहत मिली, लेकिन सड़कों पर हुए जलभराव के कारण आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी एक-दो दिन लगातार बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


रविवार को मेरठ में सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे, दोपहर को शहर से लेकर देहात तक तेज बारिश हुई। बागपत बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों में तेज बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। 

बिजनौर में दोपहर बाद बारिश हुई, वहीं बारिश के साथ-साथ हवा के तेज झोंके भी चलते रहे। काफी देर तक बारिश होती रही। बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं कई दिन से बारिश न होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही थी। किसान फसलों की सिंचाई करने की तैयारी में लग गए थे। धान की सिंचाई तो शुरू भी कर दी गई थी। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार बारिश होने के आसार अभी बने हुए हैं।
विज्ञापन


बागपत के खेकड़ा नगर क्षेत्र मे दिन के समय हुई तेज बारिश के कारण जलभराव होने से लोगो को जहां भारी दिक्कतो का सामना करना पडा। वहीं जिले का मौसम सुहावना होने पर लोगो ने गर्मी से राहत की सांस ली। खेतों में खड़ी फसलें लहलहा उठीं। 

नगर क्षेत्र में रविवार की दोपहर करीब एक बजे मौसम मे अचानक आये बदलाव के बाद बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। 

बारिश से नगर की विभिन्न बस्तियों, रेलवे रोड, पाठशाला रोड, जैन कालेज रोड, मौहल्ला अहिरान, लाईनपार बस्ती आदि मार्गों पर जलभराव होने के कारण लोगों को आवागमन मे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो धान, गन्ने और चारा फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें