फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज: पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर हुई बूंदाबांदी, आज भी बारिश के आसार

Wed, 09 Feb 2022 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आज वेस्ट यूपी में बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर फिर से  पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे वेस्ट यूपी के मौसम में भी बदलावा आया है। आज हल्की बारिश के साथ साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर फिर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में बुधवार को बारिश होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, कोहरा का असर सुबह दस बजे तक बहुत ज्यादा था। कोहरे के चलते वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में आ रहे परिवर्तन के चलते दिन रात के तापमान में भी उतार चढ़ाव नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


दिन में धूप निकलने के चलते जहां राहत है, वहीं शाम होते-होते फिर से ठंड का असर तेज हो जाता है। मंगलवार का दिन भी ऐसे ही रहा कभी धूप तो कभी हल्के बादलों के चलते मौसम बदला हुआ था। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का मंगलवार रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण वेस्ट यूपी में बुधवार को तेज हवा से मध्यम बारिश होने के अनुमान है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि वेस्ट यूपी के सभी जिलों में तेज हवा के साथ मौसम बिगडे़गा, तराई क्षेत्रों में ओले भी पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें