फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज: शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

Sat, 02 Mar 2019 02:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
weather shimla
विज्ञापन
पहाड़ों पर बन रहे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर से मौसम बदलने के आसार है। आने वाले दो दिन तक कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ तेज हवा भी आ सकती है। मौसम में उतार चढ़ाव का दौर अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी तापमान सामान्य से ऊपर तो कभी नीचे आ रहा है। दिन में निकल रही धूप से राहत है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड का स्तर बढ़ रहा है। रात में भी मौसम सर्द बना हुआ है। मौसम कार्यालय पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ का असर के चलते आने वाले 48 घंटे तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं। शनिवार शाम से बारिश की संभावना बन रही है, जिसका असर रविवार को भी दिखेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें