फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश, कई जगह जलभराव, यातायात प्रभावित

Mon, 15 Jul 2019 04:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सोमवार को तेज बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। मेरठ समेत कई जिलों में आसमान में काले बादल छाने से दिन में अंधेरा हो गया। कई जगह मूसलाधार बारिश हुई। 

विज्ञापन


मेरठ में सोमवार सुबह से ही काले बादल छाए रहे जिसके बाद दोपहर को तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। ठंडी हवाओं के साथ मेरठ व देहात क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। सरधना में हल्की बारिश से लोगों को संतोष करना पड़ा। सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में भी तूफान के साथ हल्की बारिश हुई। 

मेरठ में बारिश के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आसमान में घने बादल छाने के कारण दिन में अंधेरा छा गया। सड़क पर गुजरने वाले यात्रियों को वाहनों की लाइट जलाकर निकलना पड़ा। हाईवे से गुजरने वाले लोगों को भी वाहनों की लाइटें जलानी पड़ीं। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

rain, rain in meerut, weather - फोटो : अमर उजाला
तेज बारिश से अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ा। खैरनगगर से लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में जबरदस्त जलजमाव हुआ। पानी लोगों के घरों में भी घुस गया। वहीं सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को पानी निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। 

मानसून की बात करें तो मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के इलाकों में मौसम वैज्ञानिकों ने 18 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, अच्छी बारिश से किसानों को काफी राहत मिलेगी। धान की फसल के लिए इस समय बारिश उपयुक्त है। वहीं बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। जिससे आम आदमी को तपती गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें