फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मौसम का बदला मिजाज, कल बारिश व ओले गिरने की संभावना

Mon, 25 Feb 2019 10:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौसम - फोटो : SELF
विज्ञापन
मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को दिन रात का तापमान फिर से बढ़ गया। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार से फिर मौसम के बदलने के आसार हैं। पहाड़ों पर भी बारिश और बर्फबारी के बीच मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओले पड़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन


फरवरी में उतार चढ़ाव के बीच बारिश एक बार फिर अपना असर दिखाएगी। पहाड़ों पर बन रहे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार शाम से दिखने लगेगा। शनिवार को मौसम में बदलाव के साथ दिन रात का तापमान गिर गया था, लेकिन रविवार को फिर से तापमान बढ़ गया। दिन में कभी कभी आसमान पर हल्के बादल भी दिखाई दिए।
विज्ञापन

शाम के समय मौसम फिर से ठंडा हो गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

अधिकतम आर्द्रता 79 और न्यूनतम 33 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री और रात के तापमान 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ से 26 फरवरी को बारिश के आसार हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें