फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: देश में सातवें नंबर पर सबसे प्रदूषित मेरठ, AQI रहा 240, तापमान में आई गिरावट

Thu, 26 Oct 2023 09:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दीपावली से पहले एनसीआर में हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। सबसे प्रदूषित देश के 229 शहरों की सूची में मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) काफी अधिक पहुंच गया। एनसीआर के प्रदूषित शहरों में मेरठ सातवें नंबर पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन
मेरठ में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीआर में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स के लगातार बढ़ने से शहरवासियों की सेहत पर भी वार हो रहा है। बुधवार को देश में मेरठ सातवे नंबर पर सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहा। एक्यूआई स्तर 240 दर्ज किया गया। मेरठ के इलाकों की बात करें तो पल्लवपुरम सबसे अधिक प्रदूषित रहा।

विज्ञापन


एनसीआर में सर्दियों में बढ़ने वाले एक्यूआई स्तर पर लगाम लगाने के लिए ग्रेप सिस्टम पहले ही लागू कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी एयर क्वालिटी इंडेक्स पर काबू नहीं पाया जा सका है।

लगातार स्तर बढ़ने से शहरवासियों को प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-शाम की सैर करने को लेकर चिकित्सक भी मना कर रहे हैं। वहीं, लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। दिन ढलते ही शहर पर धुंध की चादर भी छाने लगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चांदी सी चमकी जैनब: कभी ट्यूशन के नहीं थे रुपये, आर्थिक तंगी न डिगा पाई हौसला, अब जीत रहीं मेडल

विज्ञापन

बुधवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 240 दर्ज किया गया। मेरठ में सबसे अधिक पल्लवपुरम में 250 एक्यूआई का स्तर दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 238 व गंगानगर में 243 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा मौसम में भी बदलाव आने लगा है। दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। 

बुधवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सिस व न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में बदलाव का दौर बनेगा, जिस कारण दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें