फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather update: सुबह कोहरा, दोपहर में धूप से राहत, एक्यूआई सुधरा पर सेहत के लिए हवा खतरनाक

Fri, 25 Dec 2020 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में गुरुवार को कुछ कमी आई, लेकिन अभी भी प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर है। बुधवार को 449 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया था, जो गुरुवार को 402 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


दिसंबर में लगातार चौथे और पांचवें दिन भी मेरठ महानगर की हवा दूषित रही, जिस कारण लोगों को फिर से सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। एनसीआर क्षेत्र का भी बुरा हाल है। ग्रेप सिस्टम लागू हुआ, लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा रहा है। इससे एक्यूआई का स्तर बढ़ने लगा है। मेरठ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में आठवें स्थान पर रहा।

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार का कहना है कि ग्रेप के अंतर्गत जो टीम बनाई गई है, वह दिन रात में पेट्रोलिंग कर रही है। जहां कमियां है, उस पर कार्रवाई की जा रही है। बोर्ड मुख्यालय को भी सभी कार्रवाई से अवगत कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह कोहरा, दोपहर में सूर्यदेव ने दी राहत
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते रात का तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया है। गुरुवार को दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा रहा, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से राहत मिली। हालांकि धूप के साथ ठिठुरन बरकरार है।

पश्चिमी विक्षोभ से बारिश के आसार
पश्चिमी यूपी में ठंड का प्रकोप बना हुआ है। रात का तापमान स्थिर है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर से दोबारा सक्रिय होने से बारिश के आसार बने हुए है। मौसम कार्यालय पर गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति सामान्य रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें