मेरठ में रविवार सुबह हाईवे पर छाया स्मॉग।
- फोटो : अमर उजाला
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच मेरठ जिले की हवा में प्रदूषण का असर बरकरार है। रविवार सुबह शहर के आसमान में एक बार फिर स्मॉग की चादर दिखाई दी। सुबह के समय वातावरण में धुंध और धुएं का असर साफ नजर आया। हालांकि, पिछले 24 घंटे के मुकाबले प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन हवा की गुणवत्ता में अभी भी खास सुधार नहीं हुआ है।