अभी राहत के आसार नहीं
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा है। जिसके चलते गर्मी का असर बढ़ रहा है। दिन में हीटवेव भी ज्यादा चल रही है। अभी दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अभी राहत के आसार नहीं हैं। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
खानपान में बरतें सावधानी
बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों का असर स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दे रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में खासकर खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए। संतुलित भोजन और सलाद का सेवन करें। सादा या नींबू पानी का सेवन करते रहें। नहीं तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है। गर्मी में बाहर से आएं तो तुरंत ठंडे पानी का सेवन न करें। लू चल रही है। ऐसे में यदि घर से निकलें तो सिर और शरीर को कवर करके निकलें।
मानसून का इंतजार
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार मानसून दो दिनों बाद केरल में पहुंचने की संभावना है। केरल से पश्चिमी यूपी और एनसीआर में मानसून के पहुंचने में एक माह तक का समय लगता है। जून के अंतिम समय या जुलाई के प्रथम में मानसून पहुंच सकता है। अगर मानसून की रफ्तार धीमी रही तो ये समय और अधिक भी लग सकता है। अगर मानसून की रफ्तार सही रही तो तेजी से बढ़ सकता है। अभी तक के मौसम इनपुट के अनुसार मानसून लेट है।