फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ का मौसम: दशहरे पर दिनभर गर्म रहेगा मौसम, रात में रावण दहन के समय होगी ठंडक, गिरेगा पारा

Tue, 20 Oct 2026 10:48 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आज दिन में मौसम शुष्क रहने के चलते तापमान में कोई बदलाव दिखाई नहीं देगा। आगामी एक सप्ताह में मेरठ समेत आसपास के जिलों में वायु गुणवत्ता और खराब होने की आशंका है। सांस के मरीजों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। 
 
विज्ञापन
धूप कर रही परेशान। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बरकरार है। दशहरे पर भी मौसम साफ है और दिनभर धूप निकलने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में दिन के तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं, जबकि रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका
मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम शुष्क रहने और बारिश नहीं होने के कारण वातावरण में धूल और प्रदूषक कणों का जमाव बढ़ सकता है। आगामी एक सप्ताह में मेरठ समेत आसपास के जिलों में वायु गुणवत्ता और खराब होने की आशंका है। ऐसे में सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर अधिक महसूस हो सकता है। खासकर सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
 
विज्ञापन

मिला-जुला मौसम जारी रहने की संभावना
फिलहाल दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात में तापमान कम होने से मौसम अपेक्षाकृत ठंडा हो रहा है। आने वाले दिनों में भी मौसम का यही मिला-जुला मिजाज बने रहने की संभावना है।

ये भी देखें...
मेरठ: आज 36 स्थानों पर होगा रावण दहन, यहां बनाया गया है सबसे ऊंचा पुतला; एक हजार पुलिसकर्मी तैनात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें