फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवा ने छुड़ाई कंपकंपी

Fri, 25 Dec 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फीली हवा ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। दोपहर में चली तेज बर्फीली हवा ने सुबह से ही ठिठुर रहे लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। इससे धूप भी राहत नहीं दे सकी। हवा 10 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चली।
विज्ञापन


मौसम के तेवर बदल रहे हैं। सुबह को हल्का कोहरा और सर्द रात ठिठुरन बढ़ा रही है। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि सुबह से ही तेज हवा चलने लगी। सुबह को हवा की गति छह किमी प्रति घंटा रही। दोपहर में यह 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। शाम को बाजारों में भी सर्दी का असर दिखाई दिया।

समय से पहले दुकानें बंद हो गईं। दिसंबर में रात का तापमान न्यूनतम स्तर पर पहुंच रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा रात के तापमान में ढाई डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक ब्रजमोहन का कहना है कि अभी सर्द हवा का दौर रहेगा। दिन में हल्की धूप भी रहेगी। दिन में मौसम साफ होने से रात में पाला भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें