फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के मैदान में मेरठ की जय-जयकार

Fri, 25 Dec 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के खिलाड़ी हर खेल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। क्रिकेट से लेकर बास्केटबाल और शूटिंग में अपना नाम चमका रहे हैं। दो दिन पहले ही शुभम मावी का चयन अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में हुआ है। गंगानगर निवासी शुुभम के शानदार खेल की बदौलत भारतीय टीम ने रोल बॉल वर्ल्ड कप कब्जाया। शुभम को बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड दिया गया। इसके अलावा नेटबॉल में आकांक्षा, शूटिंग में शार्दूल और विशाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन



शुभम ने जीता सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब
मेरठ। पुणे में 15 से 20 दिसंबर 2015 तक तृतीय रोल बॉल वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ। इसमें भारतीय टीम ने ईरान को 6-4 से हराकर वर्ल्ड कप पर कब्जा किया। टीम इंडिया में गोल कीपर की जिम्मेदारी मेरठी खिलाड़ी शुभम कश्यप ने संभाली। जिन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर के पुरस्कार से नवाजा गया। फाइनल मुकाबले में ईरान ने टीम इंडिया पर करीब 32 बार अटैक किया, जिसमें से वह 4 गोल करने में ही सफल हो सकी।

ईरान टीम के सभी प्रयासों को टीम इंडिया के गोलकीपर मेरठी शुभम ने नाकाम कर दिया। टीम इंडिया ने प्री क्वाटर फाइनल में श्रीलंका को 26-3, क्वाटर फाइनल में नेपाल को 16-2 और सेमीफाइनल में केन्या को 9-4 से हराकर एकतरफा मैच जीत थे। वर्ल्डकप में दुनिया भर के 32 देशों की टीमों ने प्रतिभाग किया। गंगानगर निवासी शुभम ने बताया कि कोच अंकुर गुप्ता के कारण ही वह इस मुकाम पर पहुंच पाया है। परिवार और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। मेरठ रॉल बॉल के सचिव अंकुर गुप्ता, प्रधान अजय कुमार गोयल, बालेराम ब्रज भूषण सरस्वती शिशु मंदिर के प्रिंसिपल कृष्ण कुमार शर्मा ने शुभम को बधाई दी।
विज्ञापन


आकांक्षा के खेल की बदौलत बॉल विनर बनी टीम इंडिया
मेरठ। मेरठी आकांक्षा सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया हांगकांग में बॉल विनर बनीं। हांगकांग में 14 से 20 दिसंबर तक 9वीं एशियन यूथ नेटबॉल चैंपियनशिप हुई थी। इंडिया टीम में आकांक्षा समेत यूपी से चार खिलाड़ी शामिल रहीं। नेटबॉल में सात खिलाड़ी टीम में खेलते हैं। वहीं पांच  खिलाड़ी अतिरिक्त होते हैं। चैंपियनशिप में गंगानगर निवासी आकांक्षा सिंह प्लेइंग 7 में शामिल रहीं। उन्होंने सभी मैचों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

आकांक्षा सिंह चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एमपीएड कर रही हैं। आकांक्षा पिछले साल सिंगापुर में हुई प्रतियोगिता में टीम इंडिया की सदस्य बनी थीं। इसमें टीम चौथे स्थान पर रही थी। वर्तमान में गाजियाबाद से खेल रही आकांक्षा ने बताया कि मेरठ में नेटबॉल को प्राथमिकता नहीं दी जाती। इसलिए वह गाजियाबाद से खेलती है। उन्होंने कहा कि वह आगे की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेगी।

शार्दूल ने जीता गोल्ड
मोदीपुरम। सिवाया निवासी शार्दूल विहान डीएम प्रथम में कक्षा सात का छात्र है। जयपुर में 22, 23 दिसंबर को आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शार्दूल ने जूनियर वर्ग में गोल्ड और सीनियर वर्ग में ब्रोंज मेडल जीता। कोच अनवर सुल्तान और मनोज विहान ने बातया कि शार्दूल राष्ट्रीय स्तर पर सबसे कम उम्र का निशानेबाज है। प्रधानाचार्या ऋतु दीवान ने बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचे शार्दूल का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अध्यापक राजीव ढाका, अमिता त्यागी मौजूद रहे।

विशाल का नेशनल में चयन
मोदीपुरम। जयपुर की जगतपुरा शूटिंग रेंज में हुई 59वीं नेशनल ट्रैप शूटिंग चैंपियनशिप में पल्लवपुरम के विशाल चौहान को 9वां स्थान मिला है। उसका चयन फरवरी में होने वाली चैंपियनशिप में हुआ है। मूल रूप से पल्हैड़ा निवासी योगेश चौहान पल्लवपुरम फेस दो के एल पाकेट में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा विशाल डीएमए प्रथम स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। वह सिंगल ट्रैप शूटर है। जयपुर में 22-23 दिसंबर को हुई नेशनल चैंपियनशिप में 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ। विशाल ने बताया कि वह  फरवरी में ट्रैप नेशनल टीम स्कायड में निशाना साधेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें