फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में अगले पांच दिन तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के आसार

Sat, 02 May 2020 06:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
weather meerut - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मेरठ जनपद समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में में पांच मई तक मौसम बदलता रहेगा। कभी तेज चटख धूप निकलेगी तो आंधी और बारिश के भी आसार हैं। पिछले कुछ दिन से मौसम में ठंडक बरकरार है। बादल छाए हैं। हवा की गति तेज है। पांच मई तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


दरअसल, पहले मौसम वैज्ञानिक 28 अप्रैल से मौसम साफ रहने और गर्मी बढ़ने की संभावना जता रहे थे। लेकिन उन्होंने मई के पहले सप्ताह तक बारिश व आंधी की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिकों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरनगर के अलावा शाहजहांपुर में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत बताई है।

वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल माह में तापमान के साथ- साथ मौसम में भी उतार- चढ़ाव का सिलसिला लगातार बना रहा। अप्रैल माह के शुरू में जहां तापमान में उछाल दर्ज किया गया, वहीं माह के अंत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम में ठंडक बनी हुई है।  
विज्ञापन


आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार मौसम का मिजाज बदला है। 28 अप्रैल से पहले मौसम साफ रहने का अनुमान था। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अभी पांच मई तक मौसम बदला रहेगा। बारिश व आंधी के आसार बने हैं। जिससे तापमान गिरेगा।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें