फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर जारी, भीषण गर्मी से मिली राहत, मेरठ में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Sat, 24 Jun 2023 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर वेस्ट यूपी में अभी जारी है। तापमान में गिरावट के साथ ही कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने मेरठ व आसपास अभी बारिश के भी आसार जताए हैं।
विज्ञापन
बिपरजॉय का असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर अभी पश्चिमी यूपी में जारी है। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। धूप के दिनभर दर्शन नहीं हुए। हालांकि, देर रात दो बजे बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन


वहीं शनिवार सुबह हालांकि तेज धूप निकली लेकिन 10 बजे के बाद से आसमान पर फिर से बादल छा गए और एक घंटे बाद ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बना हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन दिनभर बारिश न होने से मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सुहागरात पर नई दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया शर्मनाक कांड, सुबह आंखें खुलते ही पहुंच गया थाने, बोला-मुझे...

विज्ञापन

दोपहर के समय में चली हवाओं ने गर्मी से थोड़ी राहत दी। लेकिन, शाम ढलते ही हवा मंद पड़ गई और फिर से उमस ने परेशान किया। लोगों के पसीने छूटते रहे। वहीं रात दो बजे हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं शनिवार सुबह से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिला। बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।  

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले पांच दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 119 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 122, गंगानगर में 125 व पल्लवपुरम में 116 दर्ज किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें