वहीं भावनपुर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। करीब 15 मिनट तक ओलों की बौछार होने से खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हो गईं।
यह भी पढ़ें: मेरठ सेंट्रल मार्केट: सीलिंग कार्रवाई कर रही टीम को घेरा, अतुल प्रधान पहुंचे, धरने पर बैठा व्यापारी हुआ बेहोश
ग्राम प्रधान मनीष चौधरी ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण किसानों की मक्का, सरसों, गेहूं और गन्ने की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।