फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बदला मौसम, 17 अगस्त तक रहेंगे बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। शहर से लेकर देहात तक मंगलवार सुबह अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हुई। अब 17 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। रक्षा बंधन के दिन से ही ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी धूप तो कभी आसमान पर बादल छा रहे हैं। मंगलवार सुबह आसमान पर काले बादल छाए रहे और बारिश हुई। दोपहर के समय में घटा छाई रही और हल्की धूप की रमक भी दिखी। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बरसात के कारण तापमान गिरेगा और मौसम खुशनुमा होगा।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 1.4 मिमी दर्ज की गई। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 73 दर्ज किया गया। गंगानगर में 74, जयभीम नगर में 71, पल्लवपुरम में 75, बेगमपुल में 79, दिल्ली रोड 82 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें