मेरठ में बुधवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है। गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञ अगले दो दिन अच्छी बारिश की संभावना जाता रहे हैं।
बुधवार सुबह से ही इंद्र देवता शहरवासियों पर मेहरबान दिखे। बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि कई जगह जलभराव की समस्या से शहर के लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि अगले दो दिन तक मेरठ समेत आसपास के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
बारिश से फसलों को लाभ होगा, जो किसान धान की बुवाई की तैयारी में जुटे हैं, वह भी बुवाई कर सकेंगे। बारिश अच्छी होने से गर्मी से भी राहत रहेगी, साथ ही मेरठ समेत आसपास के जिलों में प्रदूषण का स्तर भी कम होगा।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश 36.8 मिमी दर्ज की गई। शहर का एक्यूआई स्तर 68 दर्ज किया गया। गंगानगर में 68, जयभीम नगर में 78, पल्लवपुरम में 58, बेगमपुल 63, दिल्ली रोड 69 दर्ज किया गया।