फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वयंसेवकों ने धूम्रपान एवं तंबाकू निषेध विषय पर रैली निकाली

विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना क तहत आयोजित रैली निकालते हुए। स्त्रोत:- संवाद
विज्ञापन
माछरा। चौ. शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी काॅलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई प्रथम, द्वितीय व तृतीय के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय शिविर का सोमवार को द्वितीय दिवस था। कार्यक्रम ईश वंदना के साथ शुरू हुआ। स्वयंसेवकों ने लक्ष्य गीत का गायन किया। स्वयंसेवक कृष्णा गुप्ता के नेतृत्व में सभी ने योग किया। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. चंदन कुमार राय, डॉ. संदीप पटेल और डॉ. नीरज सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने धूम्रपान एवं तंबाकू निषेध विषय पर रैली निकाली। रैली को प्राचार्य देवोत्तम त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नितिन, पार्थ, मनोज, गौरांगी सुंदरम, आरती, दीपक, कार्तिक, गौतम, अब्दुल्ला, अभिषेक आदि उपस्थित रहे। सहायक आचार्य डाॅ. अश्विनी आर्य ने डेरी, पोल्ट्री एवं मछली पालन के क्षेत्र में कॅरिअर विषय पर व्याख्यान दिया। सहायक अध्यापक प्रोफेसर विजय राठी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इस मौके पर पुरुषोत्तम त्यागी, फौजदार, मोनिका, मणि शंकर आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंदन कुमार राय ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें