फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की वर्दी पहनकर देता था वारदात को अंजाम, सीधे चलाता था गोलियां

Tue, 03 Oct 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पुलिस की जीप में पड़ा कुख्यात वसीम काला का शव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में मुकीम गैंग का सक्रिय सदस्य वसीम काला अक्सर इंस्पेक्टर या दरोगा की वर्दी पहनकर वारदातों को अंजाम देता था। सहारनपुर में तनिष्क शोरूम समेत एक दर्जन से अधिक घटनाओं में वसीम ने खाकी आड़ ली थी। बृहस्पतिवार को भी मुठभेड़ के दौरान वसीम के पास से जो बाइक बरामद हुई, उस पर पुलिस लिखा हुआ था।
विज्ञापन

 
पुलिस की वर्दी में क्राइम करना वसीम का शौक बन गया था। घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वसीम को इंस्पेक्टर या दरोगा की वर्दी में देखकर पुलिस हैरान रह जाती थी। उसकी कार या बाइक पर या तो पुलिस का चिह्न बना होता था या पुलिस लिखा होता था। ताकि चेकिंग में पुलिस उसे स्टाफ समझकर न रोके। मुकीम के साथ वसीम ने भी पुलिस पर गोली चलाना सीखा। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में मुकीम और वसीम ने कई बार पुलिस पर सीधे गोलियां चलाईं। कई बार वसीम ने पुलिस की वर्दी में खुद को बचाया। सरूरपुर में भी वसीम कई बार पुलिस की वर्दी में देखा गया।

पढ़ें : प्रेमिका के सहारे 50 हजार के इनामी तक पहुंची STF, मुठभेड़ में ढेर
विज्ञापन

बाइक पर पुलिस लिखा था 

पिस्टल बरामद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुठभेड़ में वसीम से एक पिस्टल और एक बाइक बरामद हुई है। उसकी बाइक की नंबर प्लेट पर पीछे पुलिस का चिह्न और आगे पुलिस लिखा था। जिसको देखकर एसटीएफ भी हैरान रह गई। शुरूआत में उन्हें लगा कि कहीं वसीम के साथ कोई पुलिस वाला तो नहीं था। हालांकि कुछ पुलिसकर्मियों को जानकारी थी कि वसीम बाइक और कार में पुलिस लिखवाकर चलता है। मौके से भागा बदमाश साबिर है, जो पुलिस कस्टडी से भागा हुआ है।

वसीम का रिकॉर्ड
चोरी 1 कैराना, रंगदारी 1 कैराना, गुंडा एक्ट 1 कैराना, हत्या 1 कांधला,जानलेवा हमला  2 कैराना, लूट 8 (कैराना, सरूरपुर में चार-चार)।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें