फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम जीते कोरोना से जंग...आप भी घबराएं नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हम जीते कोरोना से जंग...आप भी घबराएं नहीं
विज्ञापन

मेरठ। हम भी कोरोना से जंग जीत गए हैं। आप भी इस बीमारी से घबराए नहीं। बस सावधानी बरतें और हौसला रखें। यह कहना है कोरोना को मात देने वाले चार और लोगों का। यह चारों भी क्रॉकरी कारोबारी के परिवार से ही हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने बताया कि इन चारों में दो महिलाएं, एक किशोरी और एक युवक शामिल है। 28 मार्च को इन्हें कोरोना की पुष्टि हुई थी। तब से यह लोग मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। यह सभी शास्त्री नगर सेक्टर-13 के निवासी हैं। 24 घंटे के भीतर इनकी दो रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। बुधवार को छुट्टी मिलने के बाद यह चारों भी कोरोना विजेता होंगे। 24 घंटे में इनकी दो रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी इन्हें 14 दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा। इनकी निगरानी की जाएगी, अगर कोई लक्षण नजर आता है तो दोबारा जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम इनका हौसला बढ़ा रही है। जब से क्रॉकरी कारोबारी और उनके सात रिश्तेदार व मेडिकल की छात्रा कोरोना को मात देकर मेडिकल से गए हैं, तब से कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों और स्वास्थ्य विभाग की टीम के हौसले काफी बुलंद हैं।
विज्ञापन

------
हॉट स्पॉट इलाकों में 92 को मिला खांसी-बुखार
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को हॉट स्पॉट एरिया शास्त्री नगर, हुमायूं नगर, जाकिर कॉलोनी, इस्लामाबाद और सराय बहलीम आदि क्षेत्रों में सर्वे किया। 161 टीमों द्वारा 5608 घरों की पड़ताल की गई। यह 93808 जनसंख्या वाले क्षेत्र थे। सीएमओ ने बताया कि 92 लोग ऐसे मिले, जिनमें खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। इन्हें घर पर ही क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

------
दिल्ली से आने वालों को क्वारंटीन करने की तैयारी
कोविड-19 केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ विश्वास चौधरी ने बताया कि दिल्ली से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग और क्वारंटीन की तैयारी की जा रही है। इनकी निगरानी की जाएगी। लक्षण मिलने पर इनका सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें