फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 यूनिट बिजली मुफ्त और महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना देंगे : अतुल

विज्ञापन
दौराला - जोगी - उपाध्याय सम्मेलन में शामिल विधायक अतुल प्रधान व छात्राएं। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
- जोगी-उपाध्याय सम्मेलन में 150 छात्राओं को सपा विधायक ने बांटी साइकिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। लावड़ रोड स्थित तेजा मंडप में शुक्रवार को गुरु गोरखनाथ की स्मृति में जोगी-उपाध्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अतुल प्रधान ने करीब 150 छात्राओं को साइकिल वितरित की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूंजीपतियों की सुनी जा रही है, जबकि गरीब और मजदूर वर्ग की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए हैं। इसके बावजूद गरीबों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सत्ता में आई तो प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके खातों में एक साल में 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। इससे महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होने के साथ बेटियों की शिक्षा पर भी खर्च कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल प्रधान ने कहा कि वह अपनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना चाहते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि छात्र राजनीति से शुरुआत की और आज विधायक बनकर जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग की आवाज उठाना और जरूरतमंदों की मदद करना होना चाहिए। सम्मेलन में डॉ. अंजुम, विजयपाल, बाबर, विपिन, मनोज, भजन सिंह, गौरव, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें