फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान को नहीं होने देंगे समाप्त: इंद्रजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे की आंबेडकर मार्केट में समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जयंत के नेतृत्व में संविधान पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हम संविधान की रक्षा शिक्षित होकर ही कर सकते हैं। शिक्षित होना ही आपके विकास की सीढ़ी है। उन्होंने दलित समाज पर बोलते हुए कहा कि समाज के युवा शिक्षा के अभाव में लगातार पिछड रहे हैं। अपने हक की लड़ाई के लिए अगर हमें पूरी तरह तैयार होना है तो उससे पहले शिक्षित होना होगा। आज हमारे युवा अपनी मंजिल से भटक रहे हैं। मुख्य अथिति डॉ. हरविंद्र ने कहा कि हमें अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने चरित्र का विकास करना चाहिए। बाबा साहब ने संविधान बनाकर दबे कुचले शोषितों को अधिकार दिलाए। तुनेश कुमार ने कहा कि सोची समझी रणनीति के तहत दलित समाजों के अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है। जिसे दलित समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। अध्यक्षता करण सिंह प्रधान इकवारा ने व संचालन संतरपाल ने किया। इस दौरान रुस्तम, रविंद्र आदि ने संविधान पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें