फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडा की बोर्ड बैठक में निकालेंगे समस्या का समाधान : सोमेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के मुआवजे को लेकर मंडपम स्थल पर धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचकर राज्यमंत्री ने दिया भरोसा
विज्ञापन

-कहा- किसानों का प्रतिनिधिमंडल बोर्ड बैठक में अधिकारियों से मिलेगा
फोटो
मेरठ। वेदव्यासपुरी योजना के तहत जमीनों के मुआवजे के बढे प्रतिकर की मांग को लेकर मेडा अधिकारियों से वर्ष 2015 में हुए समझौते का पालन न होने से नाराज वेदव्यासपुरी के किसानों का मंडपम स्थल पर धरना जारी रहा। ऊर्जा राज्य मंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर ने धरना स्थल पहुंचकर किसानों से वार्ता की। उन्होंने भरोसा दिया कि 11 सितंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में किसानों एक प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिलेगा और उनकी मांगों का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

मुआवजे की की मांग को लेकर वेदव्यासपुरी के 14 दिनों से वेदव्यासपुरी के निर्माणाधीन मेरठ मंडपम स्थल पर धरने पर बैठे है। रविवार को उर्जा राज्य मंत्री डाॅ सोमेंद्र तोमर किसानों से वार्ता करने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से कहा कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है वह किसानों के साथ हैं। पूर्व में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक में उन्होंने किसानों के मुआवजे का मामला उठाया था। तय समझौते के अनुसार कई किसानों को चेक दिए जा चुके हैं। जिन्हे मेडा योजना में प्लाॅट दिए जाने है उनके लिए जमीन आरक्षित की गई है, आगामी बोर्ड मीटिंग में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मेडा अधिकारियों से मिलेगा। बैठक में किसानों की मांगों का समाधान किया जाएगा। रविवार को धरने का समर्थन करने के लिए पूठा,वेदव्यासपुरी, शताब्दीनगर मलियाना,घाट, लोहियानगर, रिठानी के दर्जनों किसान पहुंचे। इस दौरान मंगत सिंह, अनिल चौधरी, पोपीन प्रधान, सुभाष प्रधान, विजय गुर्जर, बिन्नी गुर्जर, सरदारी देवी, केला देवी,बालेश्वरी, देवी,सिरदारी, रामकिशन सुमित प्रीत, प्रवीन बैसंला, मोहित बसूटा, शशी, सहित सैंकडों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें