फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन को उखाड़ने के लिए बनना होगा सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब: बाबा रामदेव

Tue, 25 Dec 2018 03:50 PM IST
दुष्यंत शर्मा शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
बाबा रामदेव
बाबा रामदेव कहते हैं कि भारत की 50 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था पर अभी भी विदेशी कंपनियों काबिज हैं। इसमें करीब 15-20 लाख पर तो अकेले चीन का कब्जा है। चीन को उखाड़ने के लिए भारत को दुनिया का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनना होगा। जब हम ज्यादा से ज्यादा निर्माण करेंगे तभी तो नंबर वन बनेंगे। इससे देश में रोजगार भी बढ़ेगा।

बाबा ने कहा कि उन्होंने शून्य से अपना सफर शुरू किया और उनका लक्ष्य है शिखर तक पहुंचना। वर्ष 2025 तक पतंजलि को दुनिया की नंबर वन एफएमसीजी बनाना है। इसके लिए जल्द ही एक बड़ी कंपनी का अधिग्रहण करने जा रहे हैं।

अभी जो किया है उसका विस्तार करेंगे। इस वर्ष ही पतंजलि को 20 हजार करोड़ की कंपनी बनाने का सपना पूरा करेंगे। डेयरी क्षेत्र में हमारा लक्ष्यपांच साल में पचास लाख लीटर तक का उत्पादन करना है। योग, आयुर्वेद, कैटल फील्ड, फूड सप्लीमेंट के बाद अब गारमेंट्स के क्षेत्र में भी हम आगे बढ़ रहे हैं। उद्घाटन के मौके पर पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

2 of 8
बाबा रामदेव
योगीजी से बहुत अपेक्षाएं
अच्छी बात है कि आजादी के बाद देश के सबसे बड़े सूबे का मुख्यमंत्री कोई योगी बनता है। योगियों के लिए यह फक्र की बात है। योगीजी से बहुत अपेक्षाएं हैं। हम आशा और विश्वास रखते हैं कि वो हर अपेक्षा पर खरे उतरेंगे। योगीजी के हाथ किसी ने नहीं बांधे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में प्रदेश लगातार विकास कर रहा है।

हमारे पूर्वज थे हनुमानजी
हनुमान की जाति पर आ रहे बयानों पर बाबा रामदेव ने कहा कि हनुमानजी हमारे पूर्वज थे। पूर्वजों को किसी जाति में नहीं ढालना चाहिए। हनुमानजी जिस समय थे, उस समय कोई जाति या वर्ण व्यवस्था नहीं थी।  
विज्ञापन

3 of 8
बाबा रामदेव
हमारा यह उद्देश्य है कि पतंजलि मतलब भारत होगा

लोग कहते हैं बाबा हर चीज का विकल्प उपलब्ध कराओ, तो बाबा क्या-2 बनाएं। स्वदेशी मोबाइल बनाए, दीवाली की लड़ी बनाए। चीन तो हमारे वॉशवेशन किचन से लेकर, टाइल्स, फर्नीचर, भगवानों की मूर्ति तक घुस गया है।

मुझे लगता है कि जो भी लोग इस समय सरकार में हैं या जो भी लोग सरकार में आएं वो भारत को सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाएं। अकेले बाबा रामदेव से बात नहीं बनेगी। उन्होंने उदाहरण दिया कि छोटा सा देश कोरिया है, जिसकी पहचान उसके कई ब्रांड हैं। अन्य देशों की पहचान भी उनकी बड़ी कंपनियों से हैं। आने वाले 5 से 10 सालों में हमारा यह उद्देश्य है कि पतंजलि मतलब भारत होगा। ये हम पूरी दुनिया में करके दिखाना चाहते हैं।

4 of 8
बाबा रामदेव
वीडियो देख दवाई लें पर जरा ध्यान से
वीडियो पर देखकर दवाई लेने का कोई साइड इफेक्ट तो नहीं की बात पर बाबा जमकर खिलखिलाए। कहा कि त्रिफला खाओगे तो क्या हो जाएगा? पेट ही तो साफ होगा। सामान्य दवाइयां जैसे त्रिफला, आंवला, च्यवनप्राश, चंद्रप्रभावटी, शिलाजीत, गिलोय जैसी दवाएं खाई जा सकती हैं।

आयुर्वेद में 50 प्रतिशत दवाएं बिना वैद्य के भी सही जानकारी से ली जा सकती हैं। लेकिन किडनी, कैंसर, लीवर आदि की दवाएं चिकित्सीय परामर्श से ही लें।
विज्ञापन

5 of 8
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
काले धन पर बोले बाबा

2014 के चुनाव से पहले आपने काले धन को लेकर आंदोलन किया था। क्या आप मानते हैं कि इन साढ़े चार साल में काला धन आया?

इस पर बाबा बोले, देखो सरकार ने काले धन पर कार्रवाई तो की है। ये सही है कि बाहर से जितना काला धन आना था, उतना नहीं आया। लेकिन देश के अंदर वाला एक बार आया, फिर वो वापस। पहले काले से सफेद और फिर सफेद से काला। ये सर्किल टूटना चाहिए था। करंसी वापस ली थी तो बड़े नोट नहीं छापने चाहिए थे।
विज्ञापन

6 of 8
बाबा रामदेव
अमर उजाला से 25 साल पुराना नाता : स्वामी रामदेव

बाबा रामदेव ने कहा, ‘अमर उजाला से 25 साल पुराना नाता है। वर्ष 1995 और उससे पहले जब हमने हरिद्वार से अपनी यात्रा शुरू की थी तो उस समय अमर उजाला का वहां पूरा साथ मिला। 25-50 लोगों का शिविर लगाते थे पर अमर उजाला ने हमेशा प्रोत्साहन दिया। जो आज तक उसी मजबूती से मिल रहा है। 
विज्ञापन

7 of 8
बाबा रामदेव
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल करेंगे

बहुत जल्द ही मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, मेडिकल स्तर पर बड़ी पहल देश में करेंगे। दुनिया में सबसे बड़ा और प्रमाणिक विवि बनाने का मेरा सपना है। जहां पर हर मॉडर्न और वैदिक विषय की पढ़ाई होगी। शोध व अंतरराष्ट्रीय खेलों की सुविधा होगी। तक्षशिला व नालंदा से बड़ा विवि बनाने का सपना है। 20-25 सालों का यही सपना है।
विज्ञापन

8 of 8
बाबा रामदेव
शिक्षा का भारतीयकरण हो
बाबा रामदेव ने कहा कि  इस समय यह देश की सबसे बड़ी जरूरत है और केंद्र सरकार से उनकी मांग भी है कि देश में भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन हो। शिक्षा का पूरी तरह से भारतीयकरण होना चाहिए।  स्वामी रामदेव का सोमवार को मेरठ में कार्यक्रम था। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारी की थी, लेकिन स्वामी रामदेव का हेलीकाप्टर दोपहर 12.30 बजे ही पुलिस लाइन में हेलीपेड पर उतरा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें