फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांता आया, झोली में ढेर सारे उपहार लाया, प्रभु यीशु के जन्म पर चर्चों में प्रार्थना सभा

Tue, 25 Dec 2018 02:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
merry christmas
प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में मेरठ महानगर की सभी चर्च रंग बिरंगी लाइटों की  रोशनी से जगमग हो गए। आधी रात को प्रभु के जन्म लेते ही चर्च में घंटियों की गूंज हो गयी। चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झांकियां सजायी गई। चरनी में प्रभु यीशु के दर्शन करने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सभी चर्च में प्रार्थना सभाएं की गयी और केक काटकर खुशी मनाbZ गई।

 
विज्ञापन

2 of 9
merry christmas
महानगर की सभी चर्च में मध्य रात्रि से पहले ही 11 बजे से कैरल्स प्रारंभ हो गए। सेंट थॉमस चर्च, सेंट फ्रांसिस सहित सभी चर्च में फादर्स ने प्रभु यीशु के जन्म की लीलाएं सुनायी। फादर ने कहा कि प्रभु यीशु आम जनमानस को मानवता का संदेश देते  हैं। प्रभु जन्म से पूरी मानव जाति का कल्याण होगा। सिविल लाइन सिटी मैथोडिस्ट चर्च, लालकुर्ती स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में प्रभु यीशु के जन्म से जड़ी झांकी सजायी गयी। सभी में प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में केक काटा गया। सभी ने एक दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म की बधाई दी। मध्यरात्रि 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म होते ही शहर के सभी गिरजाघर घंटे-घड़ियालों से गूंज उठे। चर्चों में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। कड़ाके की सर्दी के बावजूद रात में चर्च में आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं था। 

 
विज्ञापन

3 of 9
christmas
सांता आया, झोली मे ढेर सारे उपहार लाया। लाल पोशाक पहनकर सफेद दाढ़ी वाला सांता क्लॉज जब नन्हें बच्चों के बीच पहुंचा तो बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। सांता ने जब अपनी पोटली से उपहार निकालकर बच्चों को बांटे तो यूं लगा कि बच्चों को अलीबाबा का खजाना मिल गया हो। कुछ ऐसा ही माहौल शहर के ज्यादातर स्कूलों में सोमवार को रहा, जहां बच्चों ने क्रिसमस पर्व मनाया।  मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स कैंट में लघु नाटिका व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रिंसिपल मधु सिरोही, प्रतिभा अरोड़ा ने बधाई दी। केएल इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस कार्निवल मनाया गया। बच्चे सांता क्लॉज बनकर आए। 

 

4 of 9
christmas
क्रिसमस ट्री सजाओ, कार्ड मेकिंग, उपहार सजाओ एक्टिविटी हुई। प्रिंसिपल सुधांशु शेखर ने बधाई दी। जेएस एकेडमी पल्लवपुरम में यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया गया। बच्चों ने आया चरनी में पालनहारा गीत सुनाया। शैर्य त्यागी सांता क्लॉज बनकर आए। प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने सभी को बधाई दी। वंशिका कांगड़ा ने संचालन किया। 

 
विज्ञापन

5 of 9
christmas
दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल में प्रिंसिपल रुचि शर्मा ने शुभकामनाएं दी। बच्चों ने उपहार सजाए व इनाम जीते। स्कूल अध्यक्ष संजय दीवान, डॉ. गीतिका दीवान ने बधाई दी। कृष्णा पब्लिक स्कूल में क्रिसमस समारोह में बच्चों ने नाटिका का मंचन किया। स्कूल प्रबंधक भोपाल सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दी। कोमल, आकांक्षा, रविता व आरती ने सहयोग दिया। मॉय पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने भाग लिया और सांता क्लॉज बनकर स्कूल आए। स्कूल चेयरमैन हाजी इमरान याकूब व प्रिंसिपल ज्योतिका मिश्रा ने बधाई दी। एलिना, आयान, रिजा, सोफिया, रिजवान व तहलील विजेता बने। 

 
विज्ञापन

6 of 9
christmas
शॉर्पेन पब्लिक स्कूल इंचौली मवाना रोड में अध्यक्ष विक्की तनेजा, निर्देशक शशांक तनेजा व प्रिंसिपल राजुला कालरा ने शुभारंभ किया। बच्चों ने गेम्स खेलकर इनाम जीते। अशोका एकेडमी कं करखेड़ा में प्रिंसिपल नीलम गेरा, प्रबंध समिति से वैभव कौशिक, वाइस प्रिंसिपल संदीप मुद्गल ने बधाई दी। बच्चों को उपहार व मिठाई बांटी। चंद्रलोक कॉलोनी स्थित लिटिल एचीवर्स स्कूल में बच्चे सांता क्लॉज बनकर स्कूल पहुंचे। प्रिंसिपल पूजा गुप्ता ने बच्चों को क्रिसमस का संदेश दिया और उपहार बांटे। स्कूल प्रबंधक विवेक गुप्ता ने बच्चों को सेंटा क्लॉज के साथ ही प्रभु यीशु के बारे में बताया। 
विज्ञापन

7 of 9
christmas
क्रिसमस से पहले बाजार रहा गुलजार
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बाजार में रोशनी और लोगों की बहार रही। शहर के बाजारों में लोग परिवार सहित पहुंचे। उपहार, मिठाइयां, केक खरीदा। 

8 of 9
christmas
त्योहारों से मजबूत होती है रिश्तों की डोर 
मोदीपुरम आरएन इंटरनेशनल स्कूल में पल्लवपुरम फेज दो में क्रिसमस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य एपी शर्मा, निदेशक राजेश मित्तल एवं निर्देशिका दीप्ति मित्तल ने उत्साह बढ़ाया।  विजन विद्यापीठ के प्रांगण में भी क्रिसमस कार्यक्रम की धूम रही। चेयरमैन रविंद्र विहान डायरेक्टर पूजा विहान, अर्पित विहान और प्रधानाचार्य मंजू शर्मा ने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक दौराला मिथुन दीक्षित ने किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन राशि सिंह तथा नवजोत ने किया। 
विज्ञापन

9 of 9
christmas
विजडम ग्लोबल स्कूल में भी बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा पांच से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी।  प्रधानाचार्य एजी वर्गिश ने कहा कि त्योहारों से जीवन को नवीनता प्राप्त होती है और रिश्तों की डोर मजबूत होती है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। 
पल्लवपुरम फेज एक स्थित जेएस एकेडमी में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, संरक्षिका ज्योत्सना गुर्जर, निदेशक नितिन सिंह तोमर, प्रधानाचार्य पूनम शर्मा एवं उप प्रधानाचार्य डॉ. पल्लवी शर्मा मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्र म प्रस्तुत किए । उधर माउंट लिट्रा जी स्कूल में भी क्रिसमस पर्व पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें