फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मार्ग में जलभराव...बच्चों ने स्कूल जाना बंद किया

विज्ञापन
जानी के सिसोला बुजुर्ग गांव का हाल बताने पहुंचे डीएम कार्यालय पर ग्रामीण
विज्ञापन
- सिसौला बुजुर्ग गांव के लोगों ने डीएम और सीडीओ कार्यालय में की शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। जानी विकासखंड के सिसौला बुजुर्ग गांव में जलभराव और कीचड़ ने बच्चों की पढ़ाई पर ब्रेक लगा दिया है। मुख्य रास्ते पर पिछले दो माह से पानी भरा होने के कारण गांव के प्राथमिक विद्यालय और मदरसे के अधिकांश बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। बृहस्पतिवार को परेशान ग्रामीण पहले डीएम और फिर सीडीओ कार्यालय पहुंचे। दोनों जगह शिकायती पत्र देकर समस्या दूर कराने की मांग की।

सिसौला बुजुर्ग गांव निवासी हिना सैफी, जिशान सहित अन्य लोगों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों के कारण परेशानी हो रही है। कई बार ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से शिकायत की गई, मगर कोई समाधान नहीं हुआ। अब अभिभावकों ने अधिकतर बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। कई बच्चे कीचड़ में फिसलकर घायल हो गए थे। अभिभावकों ने कहा कि जब तक मार्ग दुरुस्त नहीं होगा, तब तक वे बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने बीडीओ और एडीओ को गांव भेजकर जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ का कहना है कि समस्या का समाधान कराया जाएगा।

जानी के सिसोला बुजुर्ग गांव का हाल बताने पहुंचे डीएम कार्यालय पर ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें