फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सफाई नहीं होने से मार्ग पर हुआ जलभराव

विज्ञापन
लावड़- डूडा कॉलोनी के पास मार्ग पर भरा नाले के पानी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के वार्ड दो डूडा कॉलोनी के पास नाले की सफाई नहीं होने के कारण मार्ग पर जलभराव हो रहा है। इस कारण यहां रहने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में हालात ओर भी खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि डूडा कार्यालय के पीछे बने तालाब में नालों का पानी जाता है। बताया कि काफी समय से नालों की सफाई नहीं हो रही है इस कारण नाले गंदगी से अटे हुए हैं और गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नालों में गंदगी की वजह से पानी ओवरफ्लो होने के कारण मार्ग पर बह रहा है और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई बार शिकायत के बाद भी नाले की सफाई नहीं हो सकी। इस कारण स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने जल्द सफाई कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें