मेरठ..कंवलजीत..उच्च प्राथमिक विद्यालय केसरगंज में हुआ जलभराव के कारन स्कूल में बच्चो की संख्या
मेरठ। दो दिन पहले हुई बारिश के कारण कई स्कूलों में जलभराव हो गया। इसके चलते सत्र के पहले ही दिन पहुंचे बच्चों और शिक्षकों को काफी मायूस होना पड़ा। अधिकतर बच्चे स्कूल से लौट गए। केसरगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय और कन्या जूनियर हाईस्कूल परिसर में बारिश का पानी भर गया। मंगलवार को जब बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुंचे तो उन्हें पानी भरा मिला। ज्यादा जलभराव होने के कारण बच्चों व शिक्षकों को वापस लौटना पड़ा।
ऐसी ही स्थिति नूरनगर और खड़ौली स्थित स्कूलों की रही। यहां भी बारिश का पानी भरा रहा। पल्हैड़ा स्थित स्कूल के बाहर भी जलभराव हो गया। रोहटा रोड पर फाजलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी जलभराव के बीच से ही शिक्षकों व बच्चों को स्कूल में पहुंचना पड़ा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महानगर अध्यक्ष विनोद त्यागी ने बताया कि बारिश के कारण अक्सर उनके स्कूल में जलभराव हो जाता है। इससे शिक्षकों और बच्चों को परेशानी होती है। कुछ स्कूलों में सफाई व्यवस्था भी खुद ही संभालनी पड़ी।