फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छुर की दलित बस्ती में जलभराव, एसडीएम से की शिकायत

विज्ञापन
सरधना। गांव छुर में अनुसूचित जाति के मोहल्ले की गलियों में जलभराव से परेशान स्थानीय निवासी। ग्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। विकास खंड सरूरपुर क्षेत्र के गांव छुर स्थित दलित बस्ती में लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। वहीं आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी दिनेश और आजाद ने शुक्रवार को एसडीएम उदित नारायण सेंगर से शिकायत करते हुए बताया कि दलित मोहल्ले में कई माह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि तालाब पर अवैध कब्जों के चलते घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी बंद हो गई है। इससे बस्ती में पानी भरा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे हादसे और बीमारियों की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ सरूरपुर को गांव में सफाई कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें