मेरठ। मेरठ कॉलेज के वाणिज्य विभाग में शुक्रवार को विभागाध्यक्ष के कार्यभार में परिवर्तन हुआ। पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल ने अधिवर्षता प्राप्त करने के बाद अपना पदभार प्रो. एसके एस यादव को सौंप दिया। प्रो. यादव ने छह नवंबर 1996 को मेरठ कॉलेज में शिक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। वे एक अनुभवी और समर्पित शिक्षाविद हैं। वर्तमान में वह इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ट्रेड एंड कॉमर्स के मुख्य संपादक भी हैं। उनके अब तक देश-विदेश की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में करीब 80 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उनके निर्देशन में 25 शोधार्थियों ने सफलतापूर्वक पीएचडी पूरी की है।इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रोफेसर यादव को बधाई दी और उनके कुशल नेतृत्व में विभाग के और उन्नति की कामना की। संवाद