फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकल विभाग के ठेकेदारों का नगर निगम में फिर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जलकल विभाग के ठेकेदारों ने शनिवार को नगर निगम में फिर हंगामा कर दिया। आरोप है कि गंगाजल, अवर जलाशय व नलकूप के कार्यों में निगम ने रेट निर्धारित करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया की है, लेकिन उसको लागू नहीं किया गया। इसके चलते ठेकेदारों में निगम अधिकारियों के प्रति आक्रोश हैं। नगर आयुक्त ने जल्द ही समाधान करने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर निगम के जलकल विभाग के 16 ठेकेदारों ने महापौर और नगर आयुक्त को पत्र देकर स्वीकृत रेट कांट्रेक्ट टेंडर को अमल में लाने की मांग की है। ठेकेदारों का कहना है कि कुछ लोगों के दबाव में निगम ने पत्रावली को आगे नहीं बढ़ाया। ठेकेदारों ने निगम अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर रेट निर्धारित नहीं हुए तो वह जलकल में काम नहीं करेंगे। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार का कहना है कि ठेकेदारों को वार्डवार काम देने की प्रक्रिया चल रही है। दो-तीन दिन में समाधान हो जाएगा। हंगामा करने वालों में सुशील कुमार, हर्षित त्यागी, नितिन, तरुण, राम गोपाल, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें