मेरठ में रोहटा रोड की बदहाली को देखते हुए दीपावली के पर्व पर रोड पर उड़ रही धूल को काबू करने के लिए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डीएन कॉलेज व सपा महानगर अध्यक्ष छात्र सभा सम्राट मलिक द्वारा पूरे सप्ताह टैंक चलाया जाएगा।
सम्राट मलिक के सौजन्य से चलाया गया यह टैंकर 8 दिन तक प्रतिदिन 3 घंटे चलेगा जो पानी की बौछार से रोहटा रोड की धूल को दबाने का काम करेगा। धूल की वजह से रोहटा रोड पर लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं सड़क किनारे जिन व्यापारियों की मिठाई की दुकानें हैं उनकी मिठाइयां खराब हो रही थी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सम्राट मलिक द्वारा यह कार्य जनहित में किया गया है।
पानी से भरे टैंकर को जयराज चपराना पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एन एस कॉलेज व रविंद्र प्रेमी जिला अध्यक्ष एससी-एसटी प्रकोष्ठ सपा ने सपा का झंडा दिखाकर रवाना कराया। इस प्रोग्राम में आशुतोष मलिक छात्रसंघ अध्यक्ष डी एन कॉलेज, शोएब अली छात्रसंघ महामंत्री डीएन कॉलेज, अनमोल त्यागी, अनिल यादव, राहुल यादव, मनीष कुमार, विशाल तेवतिया आदि शामिल रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/