यूपी के मुजफ्फरनगर में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने घटना का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
घटना चरथावल थाना क्षेत्र की है जहां दो माह पहले दो युवकों पर एक पंद्रह वर्षीय किशोर के साथ दुष्कर्म किया। हाल ही में आरोपियों ने उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़ित किशोर के परिवार को जब यह बात मालूम चली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/