वेस्टर्न कचहरी रोड पर पानी की सप्लाई डालने के काम के चलते पांच स्थानों पर पानी लीक हो गया, जिसस
मेरठ। वेस्टर्न कचहरी रोड पर नंदनकुंज के पास नाला निर्माण के दौरान पेयजल लाइन टूटने से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। करीब पांच जगह पाइप लाइन टूटी और लोग पानी के लिए तरस गए। लोगों ने नगर निगम कार्यालय में भी शिकायत की लेकिन रविवार होने से दफ्तर बंद रहा। लीकेज को बंद करने में कर्मचारियों के पसीने छूट गए। दोपहर बाद कुछ कर्मचारियों ने लीकेज को ठीक किया। धीमी रफ्तार से तीन बजे के बाद जैसे-तैसे जलापूर्ति बहाल हुई।
सीएम ग्रिड योजना के तहत वेस्टर्न कचहरी रोड पर नंदनकुंज के पास नाला निर्माण और पानी की नई लाइन डालने का काम किया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान बुलडोजर ऑपरेटर की लापरवाही से पानी की लाइन तोड़ दी गई। इससे वेस्टर्न कचहरी रोड की कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। पानी न आने से लोग रोजमर्रा के काम करने से भी परेशान हो गए।
शनिवार को भी दोपहर में सर्किट हाउस, पीएल शर्मा स्मारक भूमिगत जलाशय और इंदिरा चौक और बच्चा पार्क के नलकूप से जलापूर्ति रोकी गई। शाम को सर्किट हाउस की जलापूर्ति सुचारू कर दी गई, लेकिन पीएल शर्मा स्मारक, इंदिरा चौक और बच्चा पार्क के नलकूप से जलापूर्ति बंद रही। रविवार को भी सिविल लाइंस के सिविल लाइंस, साकेत, मानसरोवर, नेहरू रोड, नंदन कुंज, मिशन कंपाउंड, बच्चा पार्क आदि कई मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई। निगम की ओर से पानी के कुछ टेंकर भेजे गए, लेकिन इससे काम नहीं चला। जलापूर्ति के बेपटरी होने से हाहाकार के हालात बने रहे।
वेस्टर्न कचहरी रोड पर पानी की सप्लाई डालने के काम के चलते पांच स्थानों पर पानी लीक हो गया, जिसस