फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पाइप लाइन फटने से जलापूर्ति बाधित, पालिका ने किया सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील तिराहे पर मंगलवार को ट्रक की टक्कर से नगर पालिका की टंकी की पाइप लाइन फट गई, जिससे सड़क पर पानी बहता रहा और आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। इस कारण स्थानीय लोगों को दिनभर पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बताया गया कि नगर पालिका में लगे नलकूप से आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति होती है। तहसील तिराहे पर टंकी की पाइप लाइन नाले के ऊपर से गुजर रही है, जो अक्सर टूटती रहती है। मंगलवार सुबह ट्रक ने पाइप लाइन में टक्कर मार दी, जिससे लाइन फट गई और सड़क पर पानी की फव्वारा निकलने लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर पालिका को इसकी सूचना दी। दोपहर बाद पालिका टीम मौके पर पहुंची और पाइप लाइन की मरम्मत की। मरम्मत के बाद जलापूर्ति पुनः सुचारू हो सकी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें