फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शास्त्री नगर में पानी की पाइपलाइन टूटी, 15 हजार की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड पर शास्त्रीनगर में पानी की पाइपलाइन टूटने से 15 हजार की आबादी प्रभावित हो गई। लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचा तो उन्होंने निगम अधिकारियों को जानकारी दी। बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। शनिवार को निगम के जलकल विभाग की टीम मौके पर जाएगी, तब जाकर पाइपलाइन ठीक करने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

नई सड़क शास्त्रीनगर के पास नगर निगम के निर्माण विभाग द्वारा सड़क का बनाने का चल रहा है। सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से पाइपलाइन टूट गई। नगर निगम के निर्माण विभाग के इंजीनियर में पाइप लाइन ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने जलकल विभाग को इसकी जानकारी नहीं दी। रात में लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचा तो निगम अधिकारियों को इसके बारे में अवगत हुआ। इसके बावजूद नगर निगम के जलकर सहायक अभियंता जलकर लक्ष्मण सिंह का कहना है कि निर्माण द्वारा चलाए जा रहे कार्य के कारण पानी की पाइपलाइन खराब हुई है। शनिवार को निगम टीम वहां पर जाएगी और पाइपलाइन ठीक करेगी। तब जाकर पानी की सप्लाई लोगों के घरों में पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें