फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर जलभराव, सपा कार्यकर्ताओं ने धान की रोपाई कर जताया विरोध

विज्ञापन
रास्ते में जलभराव होने पर धान की रोपाई कर विरोध जताते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर(मेरठ)। गांव तारापुर में मुख्य सड़क पर जलभराव के चलते लोगों में रोष है। बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर धान की रोपाई करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मखदूमपुर से नये गांव तक लगभग 22 किमी. लंबी सड़क की देखरेख पीडब्ल्यूडी करता है। गांव तारापुर में सड़क पर काफी समय से जलभराव है। जिसके चलते सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानी है। स्थानीय लोग इसकी शिकायत प्रधान से लेकर बीडीओ तक कर चुके हैं। कुछ दिन पूर्व लोगों ने एसडीएम को भी अवगत कराया था। बृहस्पतिवार को मौके पर सपा नेता किशोर टॉक, निरवैर सिंह, संदीप जाटव, नौशाद सैफी, मनोज बंसल, अभिषेक चौहान, शेखर वाल्मीकि आदि कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान की रोपाई कर दी और हंगामा किया। सपा नेता किशोर टांक ने कहा कि सड़क पर जलभराव से बड़े गड्ढे बन गए हैं। बुधवार को बाइक सवार महिला गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गई थी। बताया कि अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। निरवैर सिंह ने कहा कि हस्तिनापुर विधानसभा के अंतर्गत खादर क्षेत्र में आने वाली ज्यादातर सड़कों में गड्ढे हैं। सभी ने सड़कों को गड्ढे मुक्त करने की मांग की। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण रामू ,अमरपाल व राजेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें