मवाना। क्षेत्र में शनिवार से हो रही बारिश का क्रम रविवार को भी जारी रहा। रुक रुककर पूरे दिन हुई बारिश के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, नगर में कुछ स्थानों पर लोगों को जलभराव की समस्या से भी दो चार होना पड़ा।
क्षेत्र में शनिवार से हो रही बारिश का क्रम रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। रात व दिन में हुई बारिश के कारण उमस व गर्मी से लोगों को पूरी तरह से निजात मिल गई है। वहीं, मौसम खुशगवार हो गया है। बारिश खेतों में खड़ी धान व गन्ने की फसल के लिए वरदान साबित होगी। इससे किसानों के चेहरे से चिंता की लकीर मिट गई है तथा फिलहाल सिंचाई से भी निजात दिला दी है। रविवार होने तथा बारिश के कारण लोग घरों से कम ही निकले। जिससे बाजार सूने पडे़ रहे। वहीं, तेलियों वाला कुआं आदि कुछ स्थानों पर लोगों को जलभराव की समस्या से दो-चार होना पड़ा।