बौंद्रा। गांव ललियाना में रविवार को बच्चों के झगडे़ को लेकर पड़ोस के दो लोगों में कहासुनी हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक से मारपीट कर जान से मारने धमकी दी। इतना ही नहीं उस पर तमंचे से फायरिंग कर दी।
ग्राम ललियाना निवासी राशिद पुत्र मुनकाद अली ने बताया कि बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस पर उसकी पड़ोस के दो लोगों से कहासुनी हो गई थी। राशिद ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जिस पर उसने घर में घुसकर जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने पड़ोसी के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। ललियाना में हमेशा की तरह आज फिर फायरिंग हुई। हमेशा किठौर पुलिस फायरिंग की घटना को ठंडे बस्ते में डाल देती है और वह घटना विकराल रूप ले लेती है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी रोजंत त्यागी का कहना है कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।