खरदौनी गांव में सड़क पर जलभराव।
- फोटो : LAWARD
लावड़। दौराला-मसूरी मार्ग स्थित खरदौनी गांव में गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। सड़क पर गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बताते चलें कि खरदौनी गांव में सड़क किनारे घरों के गंदे पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर हर वक्त जलभराव की समस्या रहती है। इस पर दो दिन से हो रही बारिश ने ओर भी हालात खराब कर दिए हैं। गड्ढों में गंदा पानी भरा रहने से यहां से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण सन्नवर चौहान, मल्लू प्रधान आदि ने जल्द समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है।