फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाखरो नदी का जलस्तर बढ़ा, दो कारें बहीं

Sat, 21 Jun 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
बढ़ापुर क्षेत्र में पाखरो नदी का जलस्तर बढ़ने से उसमे बही गाडी। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बढ़ापुर। बृहस्पतिवार की शाम बढ़ापुर के मौजा विजयपुर के जंगल की सैर करने आए दिल्ली और नगीना के युवकों की दो कारें पाखरो नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बह गईं। कार सवार छह युवक एक दूसरे की मदद करते हुए जैसे-तैसे नदी से बाहर निकल पाए। दोनों कारें रात भर नदी में फंसी रहीं। युवकों ने जंगल में एक किसान के डेरे पर रात बिताई। सुबह होने पर ग्रामीणों की मदद से दोनों कारों को निकाला गया।
विज्ञापन

दिल्ली के ओखला निवासी आरिफ और रजान एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने नगीना आए थे। कार्यक्रम समाप्ति पर इन युवाओं का नगीना निवासी अन्य चार युवकों के साथ बढ़ापुर-कोटद्वार मार्ग पर पड़ने वाले मोजा विजयपुर के जंगल में घूमने का कार्यक्रम बना। बृहस्पतिवार शाम सभी छह साथी दो कारों से विजयपुर जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाली पाखरो नदी में अचानक तेज बहाव के साथ पानी आ गया।
दोनों कारें पानी में बहने लगीं। युवक कारों से निकलकर एक-दूसरे की मदद से नदी किनारे पहुंचे। इन युवाओं ने मोजा विजयपुर स्थित एक किसान के डेरे पर रात बिताई। दिन निकलते ही अपनी कारों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

एक कार घटनास्थल से करीब आधा किमी दूर पानी के कुंड में और दूसरी पानी में फंसी मिली।
इन युवकों ने ग्रामीणों व ट्रैक्टरों की मदद से बामुश्किल दोनों कारों को नदी से बाहर निकाला। बाद में दोनों कारों को ट्रैक्टर की सहायता से नगीना ले जाया गया।

बढ़ापुर क्षेत्र में पाखरो नदी का जलस्तर बढ़ने से उसमे बही गाडी। स्रोत वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें