खेतों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में यमुना के जलस्तर में कमी आई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन रविवार को हथिनीकुंड बैराज से आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से हालात काफी खराब हो गए थे। कई इलाकों में जलभराव की वजह से फसलें बर्बाद हो गईं। जिसको लेकर किसान काफी परेशान हैं। बिजनौर में भी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था। रामपुर ठकरा गांव में पानी भर गया था। जलीलपुर से सलेमपुर, दत्तियाना, रायपुर आदि गांवों और संपर्क मार्गों को जोड़ने वाले मार्गों पर पानी बह रहा है। सड़कों पर एक से तीन फीट तक पानी है।