फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 15 दिन से बह रहा पानी, टूटा पाइप नहीं बदलवा पाया विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मिल बाजार क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों से वाटर कूलर का पाइप टूटा पड़ा है, जिससे लगातार पानी बह रहा है। पानी की बर्बादी से स्थानीय व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन




व्यापारी अंकित, हरपाल, सचिन समेत अन्य लोगों का कहना है कि बाजार में लगे वाटर कूलर का पाइप काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है। नगर पंचायत कर्मचारियों को कई बार सूचना दी गई, लेकिन कर्मचारी मौके पर पहुंचकर केवल टेप लगाकर चले जाते हैं। कुछ समय बाद टेप हट जाती है और पानी फिर से बहने लगता है। व्यापारियों ने बताया कि लगातार पानी बहने से आसपास की सड़क पर गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पंचायत से पाइप बदलवाकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें